डी आर रिजॉर्ट में किसानों को सहकारी विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं के विषय में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
संभल : डी आर रिजॉर्ट संभल में किसानों को सहकारी विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं के विषय में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखनाथ भट्ट ने किसानों एवं सहकारी बंधुओं का जनपद में सहकारिता की तीव्र गति देने के लिए प्रशंसा है मुख्य विकास अधिकारी ने रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर प्राकृतिक एवं रासायनिक रहित खेती के लिए आधुनिक उत्पादों का प्रयोग करना होगा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वीर विक्रम सिंह संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता ने अवगत कराया कि विभाग द्वारा हर न्याय पंचायत स्तर पर पैक्स गठित की जा रही है एवं जनपद की पैक्स पर शीघ्र इफको के पेस्टीसाइड उपलब्ध होंगे उन्होंने अवगत कराया कि सहकारी समितियों के माध्यम से सहकारी संस्थाओं की सेवाएं विशेष कर बोज शीघ्र उपलब्ध होंगे वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र ने का किसानों को मिट्टी परीक्षण के आधार पर फसल के सही पौषण करने हेतु वैज्ञानिक जानकारी दी इस अवसर पर जितेंद्र गंगवार क्षेत्रीय प्रबंधक इफको मुरादाबाद मंडल ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल को कम करने एवं सहकारी समितियों पर उपलब्ध वैकल्पिक उत्पाद जैसे जैविक उर्वरक एनपीके तरल कंसोटिया सागरिका खड़ी फसल में फास्फेटिक की आपूर्ति हेतु नैनो डीएपी एवं एनपीके 19-19-19 का इस्तेमाल लाभदायक रहता है। यूरिया एवं डीएपी के विकल्प के रूप में समितियों पर नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी उपलब्ध है रासायनिक पोटाश अत्यंत महंगी है अतः उसके स्थान पर इफको की नेचुरल पोटाश का प्रयोग लाभकारी रहता है ज्ञान प्रकाश सहायक आयुक एवं सहायक निबन्धक सहकारिता ने अतिथियों का स्वागत एवं जनपद के सहकारी आंदोलन को तीव्रगति देने हेतु कार्य योजना पर चर्चा की अमित कुमार क्षेत्र अधिकारी इफको संभल ने अतिथियों एव सहकार बंधुओं का धन्यवाद किया कार्यक्रम में लगभग 300 सहकार बंधुओं ने भाग लिया



