हापुड़

 आधे घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ शहर 

जलभराव से थमी शहर में रफ्तार; नगर पालिका के दावों की खुली पोल...

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

हापुड़ – दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की पहली बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो दे दी, लेकिन हापुड़ में यही बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई। महज आधे घंटे की बारिश में शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। मुख्य सड़कें और हाईवे पर कई फीट तक पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और जाम जैसे हालात बन गए। जलभराव के कारण शहर में वाहनों की रफ्तार थम गई। एक दर्जन से अधिक वाहनों में पानी भरने से वे बीच सड़क पर ही खराब हो गए। कई जगह लोगों को घुटनों तक पानी में होकर गुजरना पड़ा, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है ।

हापुड नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी संजय मिश्रा ने मॉनसून से पहले नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त होने के दावे किए थे, लेकिन पहली ही बारिश ने उनके द्वारा की गई सभी तैयारियों की पोल खोल दी । शहर में जलभराव की तस्वीरों ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय निवासी पंकज कुमार का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन इसके बावजूद हापुड नगरपालिका स्थायी समाधान नहीं करता  है। अब देखना यह है कि प्रशासन जलभराव की समस्या से निपटने के लिए क्या कदम उठाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button