संभल
मासूम की मौत पर सौदेबाजी की शिकायत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट का अस्पताल पर छापा
डॉक्टर की मनमानी पर कार्रवाई तय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
संभल : राजपाल सिंह यादव जिला अध्यक्ष सम्भल भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनैतिक संगठन) द्वारा अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्र क्रम में अक्षांतर 28.586476 देशांतर 78.577702 पर स्थित न्यू लाईफ मैटरनिटि एण्ड चाइल्ड केयर सेन्टर डाॅक्टर कालोनी मुरादाबाद रोड सम्भल बेगम सराय का निरीक्षण किया गया। डाॅ0 सरताज को हाॅस्पिटल से संबंधित अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उपुर्यक्त हाॅस्पिटल के की जांच जारी है, डाॅ0 सरताज द्वारा अभिलेख प्रस्तुत करने के उपरान्त यथोचित कार्यवाही की जायेगी।




