बोकारो

भ्रष्टाचार जिले की पहचान बनता जा रहा है – राकेश कुमार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो जिले के अंतर्गत डीएमएफटी से लेकर सभी विभागों द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में भ्रष्टाचार अपनी गहरी पैठ बना चुका है। यह भी कहा जा सकता है कि भ्रष्टाचार बोकारो जिले की एक पहचान बनती जा रही है। इसका ताजा उदाहरण गोमिया रेलवे क्रॉसिंग में बना सड़क जो निर्माण के महज एक महीने के अंदर टूट गया।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गोमिया प्रखंड कमेटी के सचिव राकेश कुमार ने बोकारो जिला उपयुक्त श्री अमरनाथ झा को पत्र लिखकर इस सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखकर कहा है कि यह बहुत ही चिंता का विषय है कि डीएमएफटी, सड़क निर्माण, भवन निर्माण हो या फिर किसी भी तरह का विकास से जुड़ा कार्य हो भारी अनियमिताएं देखने को मिल रही है। निर्माण के साथ ही सड़क टूटने लगती हैं। उन्होंने कहा ऐसा प्रतीत होता है कि उपरोक्त सड़क निर्माण का उद्देश्य जनता की परेशानियों का को कम करना नहीं बल्कि सरकार के पैसे का सरकार करना है। उन्होंने कहा यह कैसे संभव हो सकता है कि निर्माण के एक महीने के अंदर कोई सड़क टूट जाए।
उन्होंने पत्र लिखकर कहा है सड़क निर्माण या किसी भी निर्माण कार्य में संबंधित कनिय अभियंता की भूमिका की जांच भी आवश्यक है, क्योंकि कनिय अभियंता की जवाबदेही उनकी देखरेख में कार्यों का निष्पादन करवाने की होती है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा है की मुख्य सड़क पर सड़क किनारे जितनी भी नालियां बनी है कहीं भी किसी भी नाली पर वर्षा का पानी नाली में प्रवेश नहीं कर रहा है। सड़क का पानी सड़क पर ही रहता है। कई किलोमीटर तक सड़क पर ही वह बहता रहता है। ऐसा प्रतीत होता है सड़क किनारे नालियों को सड़क और वर्षा का पानी के बहने के लिए नहीं बल्कि दिखने और दिखाने के लिए बनाया गया हो। उन्होंने मांग किया है इस तरह के अभिकर्ता को काली सूची में डाला जाना चाहिए ताकि भविष्य में फिर वह अनियमित एवं भ्रष्टाचार किसी भी निर्माण कार्य में ना कर सके।
मौके पर अजय कुमार नायक, सूरज कुमार, अश्विनी कुमार, अजय कुमार आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button