अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भुसावर – खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। थाना के एएसआई भूर सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के निर्देश पर एएसपी ओमप्रकाश मीणा और सीओ नीरज भारद्वाज के सुपरवीजन में प्रशिक्षु आरपीएस भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना खेड़ली मोड़ पुलिस टीम ने देर रात मुखबिर सूचना पर अवैध हथियारों के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम दिया। कार्रवाई थाना क्षेत्र के छोकरवाड़ा गांव में नवोदय विद्यालय रोड पर हनुमान मंदिर के पास की गई। गिरफ्तार आरोपियों रोहित कुमार और हंसराम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं निरुद्ध किए गए नाबालिग के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रशिक्षु आरपीएस भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों से बरामद किए गये हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है पुलिस द्वारा बरामद किए गए हथियारों में देशी हस्त निर्मित पिस्टल, रिवॉल्वर एवं जिंदा कारतूस हैं। कार्यवाही में प्रशिक्षु आरपीएस भूपेंद्र सिंह, एएसआई भूर सिंह, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल कमलेश, अमित कुमार, सुगड़ सिंह मौजूद थे।



