संभल
डॉक्टर कालोनी स्थित निजी बच्चा हॉस्पिटल पर की गई प्रसाशनिक कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
संभल : सीओ सर्किल संभल कुलदीप कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार द्वारा शहर मुरादाबाद रोड़ डॉक्टर कालोनी में डॉ सरताज के बच्चा हॉस्पिटल सहित सी मार्ट का निरीक्षण किया गया इस दौरान उनके साथ विनियमित क्षेत्र के जेई सचिन कुमार सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे निरीक्षण के दौरान बेसमेंट का उपयोग करने के साथ ही फायर विभाग से मिलने वाले अखिलेखो कि जांच की गई ओर शिकायत के आधार पर उक्त कार्रवाई को अमल में लाते हुए हॉस्पिटल के कुछ हिस्से को सील कर आगामी कार्यवाही के बारे में सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा जानकारी दी गई



