हापुड़

जिलाधिकारी ने गढ़मुक्तेश्वर के प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

बच्चों से किए सवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

हापुड – जिलाधिकारी कविता मीना ने बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता परखने हेतु जनपद के कई प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका चेक की। कक्षा में अध्यापन कार्य, बच्चों की कॉपी-किताब एवं बेसिक साक्षरता का स्तर देखने हेतु जिलाधिकारी ने बच्चों से सवाल किये। जिलाधिकारी ने रसोईघर, भोजन की गुणवत्ता, मेन्यू के अनुसार भोजन एवं बच्चों को परोसे जाने की व्यवस्था का जायजा लिया। बच्चों से भोजन के स्वाद के बारे में भी पूछा। पेयजल, शौचालय, कक्षा-कक्ष, फर्नीचर की उपलब्धता जांची। निपुण भारत मिशन, स्कूल चलो अभियान, यूनिफॉर्म-जूता वितरण एवं कायाकल्प योजना के अंतर्गत हुए कार्यों की प्रगति देखी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button