
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, कुल 82 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर 14 का निस्तारण किया
संपूर्ण समाधान दिवस गढ़मुक्तेश्वर की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर 07 शिकायतों का कराया निस्तारण
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गढ़मुक्तेश्वर तहसील में सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
हापुड़। गढ़ में तहसील दिवस के आयोजन से पूर्व जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने गढ़मुक्तेश्वर तहसील परिसर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी कविता मीणा ने 05 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म विधि-विधान से संपन्न कराई। इस दौरान महिलाओं को फल, सूखे मेवे, हरी सब्जियां एवं पोषण किट प्रदान की गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार एवं प्रसव पूर्व देखभाल के बारे में जानकारी दी।
गढ़मुक्तेश्वर तहसील में जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस गढ़मुक्तेश्वर में प्राप्त 29 शिकायतों में से संबंधित अधिकारियों द्वारा 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया है। तहसील दिवस में जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी के समक्ष खतौनी, वरासत, सीमांकन, अतिक्रमण एवं दाखिल-खारिज से जुड़ी शिकायतें। भूमि विवाद, मारपीट, शांति भंग एवं साइबर फ्रॉड से संबंधित प्रार्थना पत्र। पेंशन, आवास, शौचालय, सड़क, विद्युत एवं पेयजल की समस्याएं प्राप्त हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि तहसील दिवस में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अंकन कर समयबद्ध निस्तारण किया जाए। भूमि विवादों का निपटारा राजस्व एवं पुलिस विभाग समन्वय कर 15 दिन में करें। शिकायतकर्ता को निस्तारण की जानकारी फोन पर भी दी जाए। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह कि कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ितों की सुनवाई थाना स्तर पर ही हो, इसके लिए थानेदारों को निर्देशित किया गया है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, जिला स्तरीय अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में तहसील धौलाना की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी के समक्ष 19 शिकायत से प्राप्त हुई जिसमें से 02 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस हापुड़ में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा के समक्ष 34 शिकायते प्राप्त हुई जिसमें से 05 शिकायतों का संबंधित अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है।




