पाकुड़

पेट्रोल पंप से हाइवा चोरी, जांच में जुटी पुलिस जांच

Hyva truck stolen from petrol pump; police investigating.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर स्थित विधायक हेमलाल मुर्मू के (साईमन मरांडी) पेट्रोल पंप से रविवार देर रात करीब 12 बजे के आस-पास एक हाइवा (वाहन संख्या – JH16 H 7067) चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि यह हाइवा ठेकेदार अनीकुल शेख का है। जानकारी देते हुए अनिकुल शेख ने बताया कि चालक वाहन में डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था, लेकिन पंप पर ईंधन उपलब्ध नहीं होने के कारण हाइवा वही खड़ा कर दिया गया। सोमवार जब ठेकेदार अनीकुल शेख का मैनेजर / मुन्सी जब उल्लेखनीय पेट्रोल पंप पहुंचा तो तीन हाइवा में से एक हाइवा गायब मिला। इसके बाद मैनेजर/ मुंसी ने इसकी सूचना वाहन मालिक ठेकेदार अनीकुल शेख को दी। घटना के संबंध में स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। घटना को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। जिस स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और जहां से नियमित रूप से पुलिस की पेट्रोलिंग एवं गश्ती दल का आवागमन होता है, वही से हाइवा चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। हालांकि, पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button