हापुड़

दो घंटे की बारिश से शहर बीजेपी विधायक का आवास और पुलिस चौकी के बाहर बना तालाब

पॉश  एरिया गोल मार्केट की दुकानों और सड़कों पर भरा पानी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

दिल्ली-लखनऊ हाईवे  NH 9 पर भी भरा पानी

हापुड़ ( यूपी )- दिल्ली से नजदीक यूपी के जनपद हापुड़ में हुई दो घंटे की बारिश ने हापुड नगरपालिका परिषद के ड्रेनेज के सफाई अभियान और हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण सहित पी डब्ल्यू डी के कार्यों का खुलासा कर दिया । मात्र दो घंटे हुई बारिश ने  लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो दे दी , लेकिन शहरवासियों को जलभराव की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा है । कुछ ही देर की बारिश में शहर के कई इलाके पानी में डूब गए और सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ी।

बारिश के बाद गढ़ रोड स्थित मीनाक्षी रोड पर भाजपा के शहर विधायक विजयपाल आढ़ती के आवास के बाहर भी पानी भर गया। वहीं अयोध्यापुरी पुलिस चौकी और गढ़ गेट पुलिस चौकी भी जलभराव की चपेट में आ गईं।  सरकारी कार्यालयों तक में पानी पहुंचने से नगर पालिका की मानसून से पहले की गई तैयारियों पर अब सवाल उठने लगे हैं।

इसके अलावा गढ़ रोड पर कुछ दिन पहले लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए नाले के बावजूद सड़क पर जलभराव हो गया । अब लोक निर्माण विभाग ने फिर से उक्त नाले के निर्माण के साथ ही साथ सड़क के निर्माण का 4.10 करोड़ का ठेका फिर से प्राधिकरण को दिया है । अब स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले के निर्माण में लापरवाही और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है। जब तक इस नाले के निर्माण को सही नहीं किया जाएगा , शहर ऐसे ही मामूली बारिश में डूबने लगेगा ।

थोड़ी देर हुई इस बारिश ने एक बार फिर हापुड  नगरपालिका परिषद के जल निकासी संबंधी दावों की पोल खोल दी है। अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि हर साल होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान आखिर कब होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button