ट्रक व बाइक की टक्कर ,दो युवक की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। थाना क्षेत्र के फुसरो नावाडीह मुख्य पथ के चपरी गांव स्थित न्यू अमलो के समीप मंगलवार की दोपहर एक ट्रक व बाइक मे सीधी टक्कर हो जाने से बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नावाडीह निवासी कार्तिक महतो के एकलौता चिराग 22 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार व कटघरा निवासी स्व शंभू महतो के 18 वर्ष पुत्र पवन कुमार के रूप मे हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों चपरी मंदिर में आयोजित शादी समारोह में गए थे।। दोनों युवक पल्सर बाईक संख्या जे एच 09 बी एम 2117 से किसी काम से फुसरो की ओर जा रहे थे इसी बीच न्यू अमलो (चपरी) के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही ट्रक संख्या जे एच 05 डी एस 3225 से टक्कर हो गई। जिससे सुनील कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई व पवन कुमार को अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
घटना की सुचना मिलते ही नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी , एएसआई राहुल राम ,मिथिलेश सिंह ,बंधन भगत आदि दलबल के साथ पहुंचकर ट्रक व शव को जब्त कर लिया। वही मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर नावाडीह फुसरो मुख्य पथ जाम कर दिया । वहीं समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई है।





