
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय स्काउट-गाइड टीम की बैठक एवं कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्काउट को नए तरीके से प्रशिक्षित करने हेतु सामग्री का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर जनपद के सभी स्काउट, गाइड एवं स्काउट से संबंधित शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला स्काउट मास्टर महावीर सिंह एवं जिला गाइड कैप्टन सीमा कश्यप ने किया। बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक मनोज कुमार के निर्देशन में सभी ने शपथ ली।
कार्यक्रम में डॉ. शालिनी सक्सेना, शबनम परवीन, भूपेंद्र कुमार, चित्रसेन गंगवार, सोनल रानी तथा जिला इको क्लब प्रभारी प्रवीण शर्मा सहित सम्मानित शिक्षक साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी स्काउट को प्रमाण पत्र प्रदान किए !




