पाकुड़

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पहुंचते ही कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

Congress workers accorded a rousing welcome to former minister Alamgir Alam upon his arrival.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पाकुड़ आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया। शताब्दी एक्सप्रेस से पाकुड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंचते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, असद हुसैन, शाहीन परवेज, बिलाल शेख, पियारूल इस्लाम, रामविलास महतो, हबीबुर रहमान, उमर फारूक, कृष्णा यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम सीधे जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने क्षेत्रीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिस पर उन्होंने उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की गई। कार्यक्रम में काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button