बरेली

जीआईसी ऑडिटोरियम में पीस कमेटी की बैठक

आला हजरत के उर्स और कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने पर चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जनपद में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने की। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा सहित अन्य अधिकारी और जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए धर्मगुरुओं व पीस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में आला हजरत के उर्स और आगामी सावन माह में कावड़ यात्रा के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था, आपसी सौहार्द, यातायात व्यवस्था तथा आपसी समन्वय बनाए रखने सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने आयोजकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाए।
अधिकारियों ने कहा कि जनपद में शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button