
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। गांव पावटी कला में पैसों की लेनदेन के विवाद में ग्राम प्रधान जावेद और विपक्षी तसव्वर के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें ग्राम प्रधान जावेद और उसकी चचेरी बहन सब्बो घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ आरोपियों को गिरफ्तार करके शांति भंग में चालान कर दिया जबकि फरार चल रहे चार आरोपियों के विरुद्ध मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:00 बजे गांव पावटी कला में ग्राम प्रधान जावेद और दूसरे पक्ष के तसव्वर पक्ष के लोगों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। वही मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। झगड़े में ग्राम प्रधान जावेद और उसकी चचेरी बहन सब्बो घायल हो गई। डॉक्टर ने ग्राम प्रधान जावेद को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले में प्रधान पक्ष के शफाक, कमाल, फुरकान और मुबारिक तथा दूसरे पक्ष के तसव्वर, मान्ना, अमजद और असजद को गिरफ्तार करके शांति भंग में चालान कर दिया। मामले में फरार चल रहे वासिल, आसिफ, अंग्रेज तथा दूसरे पक्ष के वकील के विरुद्ध मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई है।



