बरेली

नौकरी दिलाने के नाम पर 6.50 लाख की ठगी, कोतवाली पुलिस ने 1 शातिर गिरफ्तार किया

फर्जी दस्तावेज बनाकर करता था धोखाधड़ी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : थाना कोतवाली पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और फर्जी दस्तावेज बनाने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 12.01.2026 को वादी  डेविन डेविस पुत्र फ्रांसिस डेविस निवासी मिशन कम्पाउंड, सिविल लाइन ने तहरीर दी थी। आरोप था कि अभियुक्त ने वादी और उनके भाई को नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के जरिए ₹6.50 लाख की ठगी की और जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 16/2026 धारा 318(4)/336(3)/338/340(2)/351(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 09.07.2026 को समय करीब 11:40 बजे कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त एडविन हरमन पुत्र यूनिस हरमन निवासी सरपेन्टाइन मार्ग, बंगला नं0-58, थाना कैंट, हाल पता चौबेवाली गली, सिविल लाइन को बरेली जंक्शन के पास स्थित पानी की टंकी के निकट से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में नौकरी का झांसा देकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ठगी करना स्वीकार किया। अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button