भारतीय किसान यूनियन की बैठक में संगठन विस्तार से लेकर विभिन्न समस्याओं के समाधान पर जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
संभल : भारतीय किसान यूनियन (बी आर एस एस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा ग्राम सिंहपुर सानी में गुरुवार को जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी के नेतृत्व में जन जागरण अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सरदार गुरु वचन सिंह एवं संचालन निर्देश कुमार ने किया।
बैठक में बोलते हुए जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी ने भ्रष्टाचार पर तीखा वार किया। कहा कि जनपद सम्भल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा किसानों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है जिसको संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदेश सरकार तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिससे आम जनमानस का लाभ हो सके परंतु भ्रष्टाचार के चलते आम जनमानस को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बैठक में खाद बीज की कालाबाजारी टूटी सड़कों की मरम्मत बिजली की दरें बढ़ाने से लेकर स्मार्ट मीटर लगाए जाने एवं क्रेडिट कार्ड के नाम पर किसान को टरकाने का विरोध किया गया। साथ ही आधार कार्ड संशोधन से लेकर जाति निवास प्रमाण पत्र एवं खतौनी में दुरुस्त के संबंध में हो रही घपलेबाजी का विरोध दर्ज किया आधे से ज्यादा मीटर गलत बिल निकाल कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं जिसमें सुधार की मांग को प्रमुखता से रखा गया वहीं जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ पदाधिकारियों के लगातार बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण उनके पद में फेर बदल किया गया है जिससे कि संगठन को मजबूती दी जा सके। संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी एवं अनुपस्थित रहने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा युवा जिला मीडिया प्रभारी निर्देश कुमार ने कहा कि बैठक में कुछ स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया है जिन पर जल्द ही रणनीति तय कर अधिकारियों के समक्ष रखकर मजबूती से समाधान कराया जाएगा कार्यकारिणी द्वारा संगठन विस्तार में प्रगति शर्मा ( सोनी ) को जिला प्रभारी महिला मोर्चा ननिहा देवी को जिला सचिव सिद्धार्थ शर्मा को जिला सचिव संभल नियुक्त किया गया जिला महासचिव अनमोल कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए आम जनमानस की एवं किसान का सहयोग करते हुए संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे मुख्य रूप से युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी जिला सलाहकार सरदार गुरुवचन सिंह जिला संगठन मंत्री चौधरी ऋषिपाल सिंह जिला महासचिव अनमोल कुमार जिला प्रचार मंत्री संतवीर सिंह युवा जिला मीडिया प्रभारी निर्देश कुमार जिला मंत्री (अ. मो.) सुफियान पाशा तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, तहसील अध्यक्ष (अ. मो.) मेहंदी हसन ब्लॉक महासचिव धीरेन्द्र त्यागी ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहम्मद हसन श्रीपाल यादव ब्लॉक महासचिव पवांसा मनीराम खारी ब्लॉक महामंत्री ब्लॉक प्रभारी कनिक चौधरी वरिष्ठ कार्यकर्ता सिद्धार्थ शर्मा जाकिर अली अनवार अली अशोक फौजी मणिकांत शर्मा मास्टर महेन्द्र सिंह चन्द्रपाल सिंह चेतन शर्मा एवं महिला मोर्चा से ननिहा देवी ब्लॉक महासचिव अतलेश देवी ब्लॉक उपाध्यक्ष दिलवरी देवी निशा देवी ब्लॉक सचिव भूरी देवी आदि सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे !




