संभल

आरसी वसूली में तेजी लाने के निर्देश

पोर्टल पर समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बहजोई : जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्य प्रिय सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व वसूली कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की आरसी रिकवरी सर्टिफिकेट वसूली की प्रगति लंबित प्रकरणों तथा पोर्टल पर प्रविष्टियों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई बैठक में व्यापार कर विभाग के मांग पत्रों के विभागीय मिलान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन विविध देय मदों के मांग पत्रों के मदवार अद्यतन विवरण तथा प्रत्येक मद के बड़े बकायेदारों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार अमीनों के स्तर पर लंबित आरसी एवं उनकी धनराशि की जानकारी प्राप्त करते हुए तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे आरसी वसूली की नियमित समीक्षा करें तथा सभी वसूली प्रकरणों की पोर्टल पर समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करें
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वसूली कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए जनपद के 10 बड़े बकायेदारों की स्थिति की समीक्षा की तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पोर्टल पर भेजा जाने वाला समस्त डेटा पूर्णतः सही एवं अद्यतन हो तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा विसंगति न रहे।
अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन आरसी का विवरण पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहा है, किंतु उनकी हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं है अथवा जिनमें धनराशि संबंधी त्रुटियां हैं, उनका तत्काल सत्यापन कर आवश्यक संशोधन कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन आरसी को वापस किया जाना है उन्हें नियमानुसार वापस किया जाए तथा जिनकी वसूली की जानी है उनके लिए प्रभावी कार्य योजना बनाकर शीघ्र वसूली सुनिश्चित की जाए बैठक में सेल्स टैक्स विद्युत एवं बैंक से संबंधित आरसी प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त 11 सूत्रीय एवं 12 सूत्रीय वसूली तथा पुरानी लंबित वसूली के मामलों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि आरसी पोर्टल पर संबंधित कार्मिकों की आईडी तैयार कराने की जिम्मेदारी जनपद स्तर की होती है इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया बैठक में जनपद के समस्त तहसीलदार संबंधित नायब तहसीलदार अमीन तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button