बरेली

स्वाभिमान दिवस के संकल्प बूथ स्तर तक पहुंचाएगा अपना दल (सोनेलाल)

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अपना दल (सोनेलाल) बरेली शहर विधानसभा-124 की मासिक बैठक नगर कार्यालय पर हुई। इसमें 2 जुलाई को लखनऊ में हुए स्वाभिमान दिवस के दिशा-निर्देशों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि पार्टी की नीतियों और स्वाभिमान दिवस के संकल्पों को बूथ स्तर तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
जिला मीडिया सचिव इंजी. निशांत सक्सेना ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय और वंचित, किसान, युवा व महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्षरत है। सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन के साथ कार्यक्रम सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में मनीष कुमार, प्रियांशु पांडे, आयुषी सक्सेना सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button