बरेली

उ.प्र. सहकारी बैंक के उपसभापति रविन्द्र राठौर का बरेली में भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के नवनियुक्त उपसभापति कुंवर रविन्द्र सिंह राठौर का प्रथम बरेली आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया।
फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर और सैटेलाइट चौराहे पर ढोल-नगाड़े, पुष्पवर्षा और माल्यार्पण के साथ उनका अभिनंदन किया गया। पार्टी कार्यालय में विधायक डॉ. एमपी आर्य, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, महाराज सिंह, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर रविंद्र सिंह राठौर ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और सहकारिता को मजबूत बनाना प्राथमिकता होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button