
बिरसा मुंडा चौक पर कार्रवाई पर उठे सवाल, स्थानीय लोगों ने कहा— कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
धनबाद। जिले के बिरसा मुंडा चौक पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि एक ओर ट्रैफिक पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान काट रही है, वहीं दूसरी ओर अवैध रूप से बाइक पर कोयला ढोने वाले वाहन बिना किसी रोक-टोक के गुजर रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना कोयला लदी बाइक इस मार्ग से गुजरती हैं, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई होती नहीं दिखती। इससे लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या जिले में कानून का पालन सभी के लिए समान है या फिर अलग-अलग लोगों के लिए अलग नियम लागू हैं।


