पाकुड़

अमड़ापाड़ा में महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, एक बालक निरुद्ध

Police solved the case of murder of a woman in Amdapada, one boy was detained.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में विगत 8 जुलाई 2026 को एक घर में सो रही महिला की सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस संबंध में अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या- 51/ 2026 विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (महेशपुर) विजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इस टीम में अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा एवं पुलिस पदाधिकारी/कर्मी, तकनीकी शाखा, पाकुड़ की टीम, एफएसएल रांची तथा डॉग स्क्वाड की टीम शामिल थी। ह्यूमन इनपुट, वैज्ञानिक जांच एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले का सफल उद्भेदन करते हुए एक बालक को निरुद्ध किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी, एक मोबाइल फोन तथा खून से सना टी-शर्ट बरामद किया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button