शामली
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में शामली बना हरियाली का प्रहरी, 17,600 से अधिक पौधों का रोपण
मंत्री जसवंत सैनी, डीएम आलोक यादव और एसपी एन.पी. सिंह ने किया अभियान का शुभारंभ
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
गढ़ीपुख्ता/शामली। प्रदेशव्यापी वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत जनपद शामली में रिकॉर्ड स्तर पर पौधारोपण किया गया। शामली पुलिस ने जिलेभर के थानों, चौकियों और पुलिस कार्यालयों में 17,600 से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जवाहर नवोदय विद्यालय गढ़ीपुख्ता में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री जसवंत सैनी, जिलाधिकारी आलोक यादव और पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने पौधारोपण कर लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेने की अपील की।