कैराना
कैराना पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, सट्टेबाज और अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार
सट्टा पर्ची, नकदी और 5 लीटर कच्ची शराब बरामद
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
कैराना। थाना कैराना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक सट्टेबाज और एक अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।
पहली कार्रवाई में सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते हुए आरोपी को सट्टा पर्ची, पेन और नकदी सहित गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को दबोच लिया। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।