पाकुड़

पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय में 20-21 जुलाई को ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण शिविर

Driving license issuance camp at Pakuriya Block Office on July 20–21.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया, पाकुड़। वाहन चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर में 20 एवं 21 जुलाई को ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर दोनों दिनों सुबह 10:30 बजे से संचालित होगा, जहां नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने संयुक्त रूप से बताया कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक योग्य वाहन चालकों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अपील की है कि शिविर में शामिल होने से पहले अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन अवश्य करा लें। साथ ही आवेदन की रसीद, आधार कार्ड, पहचान संबंधी दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक कागजात लेकर निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचें। अधिकारियों ने कहा कि अधूरे दस्तावेजों के कारण आवेदन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसलिए सभी अभ्यर्थी पूरी तैयारी के साथ शिविर में पहुंचें और सरकार की इस विशेष सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button