ढोरी जीएम कार्यलय के समक्ष मजदूर समस्यों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगा एनसीओईए सीटू।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बोकारो। एनसीओईए सीटू ढोरी एरिया कमिटी की अति आवश्यक बैठक कल्याणी रेस्ट हाउस में एरिया अध्यक्ष का0 चन्द्रशेखर महतो की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन एरिया सचिव का0 गोवर्धन रविदास ने किया
बैठक में मुख्य रूप से एनसीओईए केन्द्रीय सचिव का0 बिजय भोई उपस्थित हुए।
बैठक को सम्बोधित करते हुए का0 बिजय भोई ने कहा कि आने वाले समय एनसीओईए सीटू ढोरी क्षेत्र में मजदूर समस्याओं को लेकर ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन करेगा केन्द्र सरकार के चार लेवर कोड़ के खिलाफ संघर्ष को तेज़ किया जाएगा।पुरा क्षेत्र प्रदूषण से ग्रस्त हैं ढोरी एरिया के कालोनियों में मजदूरों को साफ़ पानी नहीं मिल पा रहा है क्वार्टर जर्जर हालत में हैं।
सेन्ट्रल अस्पताल में भी सुविधा का अभाव है।
17 जुलाई से तीन दिवसीय सीटू राष्ट्रीय वर्किंग कमिटी की बैठक सीएमपीडीआई रांची में होने जा रहा है । इसके पश्चात ढोरी क्षेत्र में प्रदर्शन की तिथि निर्धारित किया जायेगा।
10 अगस्त सीटू द्वारा जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से एनसीओईए एरिया अध्यक्ष का0 चन्द्रशेखर महतो, एरिया सचिव का0 गोवर्धन रविदास कार्यकारी अध्यक्ष का0 कुंज बिहारी प्रसाद, कोषाध्यक्ष का0 जयदेव गोप,ढोरी खास सचिव का0 राजेंद्र भुईयां, नकुल रविदास आदि साथी मौजूद थे।



