गोड्डा

दिव्यांग महेश्वरी प्रसाद को घर पहुंचकर सौंपी गई इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर साइकिल

झामुमो जिलाध्यक्ष की पहल पर BDO, CDPO और महिला पर्यवेक्षक ने घर जाकर की मदद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा।  सदर प्रखंड की अमरपुर पंचायत अंतर्गत फतेटोला गांव में मानवता और जनसेवा की मिसाल देखने को मिली। दिव्यांग निवासी महेश्वरी प्रसाद मंडल की लंबे समय से चली आ रही आवागमन की परेशानी अब दूर हो गई है। झामुमो जिलाध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल की पहल पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके घर पहुंचकर इलेक्ट्रॉनिक बैटरी चालित व्हीलचेयर साइकिल सौंपी।सदर प्रखंड के BDO, CDPO और महिला पर्यवेक्षक ने संयुक्त रूप से महेश्वरी प्रसाद को व्हीलचेयर प्रदान की। घर के दरवाजे पर मिली इस मदद से महेश्वरी प्रसाद और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। बताया गया कि झामुमो जिलाध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल को महेश्वरी प्रसाद की परेशानी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने प्रशासन से समन्वय कर मदद उपलब्ध कराने की पहल की। व्हीलचेयर मिलने से अब महेश्वरी प्रसाद को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी और वे अधिक आत्मनिर्भर होकर अपनी दिनचर्या पूरी कर सकेंगे। स्थानीय ग्रामीणों ने इस संवेदनशील पहल की सराहना की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button