धनबाद

गौशाला पुल में जमाव के कारण बाइक को ट्रक ने को जोरदार धक्का मारी बाल बाल बचे बाइक सवार 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
धनबाद।  धनबाद जिले के एनएच 32 राजगंज महुदा मुख्य मार्ग के गंगा गौशाला समीप स्थित रेल अंडर पास में बारिश होने पर जलमग्न हो जा रही है।एक लेन में जलजमाव हो जा रहा है।जलनिकासी की व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आ रही है।तीन दिनों से हो रही बारिश ने रेल अंडर पास के ड्रेनेज सिस्टम की हकीकत सामने लाकर रख दी है।जो कोई हिम्मत कर रहा वह जलजमाव से होकर अपनी बाइक कार लेकर जोखिम के साथ गुजरने को विवश है।वही जो लोग डर रहे वैसे बाइक कार चालक रौंग साइड से आवाजाही कर रहे है।जहां दुर्घटना की अधिक संभावना बनी रहती है।
रेल अंडर पास से जलजमाव के बीच बाइक से जा रहे सवार को हाइवा वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।इस टक्कर में बाइक सवार गिर गया।गनीमत रही की बाइक सवार हाइवा के टायर से चंद दूरी पर गिरा।वही बाइक के ऊपर चढ़ाते हुए हाइवा निकल गया।किस्मत से बाइक सवार की जान बच गई।
थोड़ी दूर में टक्कर मारने वाले हाइवा वाहन को लोगो ने पकड़ लिया।
बारिश में रेल अंडर पास की हर दिन यही स्थिति बनी रह रही है।सुबह से लेकर रात तक वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को विवश है।वही एनएचएआई, जिला प्रशासन, रेल प्रशासन जलजमाव की समस्या को ठीक करने की दिशा में अब तक कोई कारगर उपाय नही की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button