जालौन
एसपी ने 13 उप निरीक्षकों सहित एक आरक्षी का किया स्थानांतरण
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने एवं अपराध नियंत्रण हेतु 13 उप निरीक्षक एक आरक्षी का स्थानान्तरण किया गया।
स्थानांतरित उप निरीक्षकों में अमित कुमार चतुर्वेदी चैकी प्रभारी मण्डी कोतवाली उरई से पुलिस लाइन, उप निरीक्षक रमाशंकर तिवारी चैकी प्रभारी तिलक नगर उरई से चैकी प्रभारी मण्डी उरई, उप निरीक्षक वीरेन्द्र बहादुर सिंह पुलिस लाइन से चैकी प्रभारी तिलक नगर उरई, उप निरीक्षक सुशील कुमार चैकी प्रभारी भेड़ थाना कोंच से थाना डकोर, उप निरीक्षक विनीत कुमार थाना डकोर से चैकी प्रभारी भेड़ थाना कोंच, उप निरीक्षक सुरेशचन्द्र राजपूत पुलिस लाइन से थाना रामपुरा, उप निरीक्षक अनुपम मिश्रा पुलिस लाइन से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना कोटरा, उप निरीक्षक नागेन्द्र सिंह थाना कोटरा से अभियोजन कार्यालय, उप निरीक्षक विश्वनाथ सिंह पुलिस लाइन से थाना कोटरा, उप निरीक्षक अमीर सिंह थाना रामपुरा से पुलिस लाइन, उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह पुलिस लाइन से चैकी प्रभारी बंगरा कोतवाली माधौगढ़, उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार चैकी प्रभारी बंगरा़ से पुलिस लाइन, उप निरीक्षक दुर्वीन सिंह पुलिस लाइन से थाना माधौगढ़ के साथ आरक्षी अंकित सविता वीआईपी सेल से अपर पुलिस अधीक्षक पेशी स्थानांतरित किया गया है।

