जालौन
थानाध्यक्ष हत्याकांड में नामजद महिला सिपाही को मिली जमानत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय हत्याकांड में महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मंजूर। महिला सिपाही करीब 7 महीने से झांसी जेल में निरुद्ध है। महिला सिपाही को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली। जमानत आदेश के बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया जल्द पूरी होने की संभावना है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद महिला सिपाही झांसी जेल से रिहा हो सकती हैं। अरुण कुमार राय हत्याकांड प्रदेश के चर्चित मामलों में शामिल रहा है। रिहाई की आधिकारिक तारीख जेल प्रशासन और न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तय होगी।

