हजारीबाग

केरेडारी थाना क्षेत्र में राहुल दूबे गैंग के साथ मुठभेड़ दो सक्रिय सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार।

गैंग का 01 सदस्य पैर में गोली लगने से घायल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में देर रात्रि पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली कि केरेडारी थाना (पगार ओ०पी०) क्षेत्र अंतर्गत चंद्रगुप्त कोल खनन परियोजना के परिवहन मार्ग के आस-पासखडे ट्रकों एवं बुकरु-पचडा रोड बैरियर के आस-पास एक अपाची मोटरसाईकिल से दो अज्ञात अपराध कर्मी द्वारा कुछ पर्चा छोडकर बुकरु जंगल की ओर आने की सूचना है। तत्पश्चात् अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया तत्पश्चात् थाना प्रभारी, केरेडारी तथा ओ०पी० प्रभारी पगार दोनों अपने-अपने थाना/ओ०पी० से सशस्त्र बल के साथ बुकरु गाँव के जंगल की ओर अज्ञात अपराधकर्मियों कि खोजबीन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए निकले। कुछ दुर जाने के बाद समय करीब 03:20 बजे सुबह बुकरु गाँव के जंगल के पास एक अपाची में दो लोग सवार होकर आते हुए दिखे, पुलिस वाहन को देखकर अपाची चालक अपनी गाडी को जंगल कि दिशा में मोड कर भागने लगा। संदेह के आधार पर साथ के सशस्त्र बल के द्वारा घेराबंदी कर उनका पीछा किया गया पीछा करने के क्रम में मोटरसाईकिल चालक असंतुलित होकर गिर गया। और मोटरसाईकिल छोडकर दोनो व्यक्ति जंगल की ओर भागने लगे। भागने के क्रम में एक व्यक्ति के द्वारा पुलिस बल को लक्षित करते हुए लगातार 03-03 राउण्ड फायरिंग किया गया। तुरंत पुलिस बल के द्वारा सेफ पोजिशन लेते हुए उनको हथियार डालकर सरेंडर करने के लिए बोला गया। लेकिन उनके द्वारा पुलिस को चुनौती देते हुए पुनः दुसरी बार फायर किया। इसके बाद पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्थ आ रहे फायर की दिशा में अपने तीन (03) राउण्ड फायर किया गया जिससे एक गोली फायरिंग करने वाले व्यक्ति के दाहिने पैर में लगा और वह वहीं गिर गया तथा उनके द्वारा फायर किया गया हथियार उनके बगल में दाहिने ओर गिर गया। साथ ही दुसरे व्यक्ति को पुलिस बल के द्वारा पकड लिया गया। पकडाये दोनो व्यक्ति से नाम पता पुछने पर घायल व्यक्ति के द्वारा अपना नाम मो० रागीब अफजल पिता रफिक अंसारी सा०-चेपाखुर्द, थाना डाडीकला ओ०पी० (बडकागाँव थाना) जिला हजारीबाग एंव दुसरे व्यक्ति नें अपना नाम जितेन्द्र सोनी पिता ईश्वर सोनी सा०-चट्टीबरियातु थाना पगार ओ०पी० (केरेडारी थाना) जिला हजारीबाग बताया। पकडाये व्यक्तियों से भागने का कारण पुछने पर दोनो ने बताया कि हमलोग राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। कुछ देर पहले ही ट्रांस्पोर्टिंग रोड में चन्द्रगुप्त कंपनी के द्वारा लेवी नहीं देने पर उनको धमकाने एवं डर पैदा करने के लिए चन्द्रगुप्त कंपनी के ट्रांस्पोर्टिंग एरिया में फायर करके एवं राहुल दुबे गैंग का पर्चा छोडे हैं। दोनों व्यक्ति को विधिवत फायर किया हुआ एक देशी निर्मित पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। घायल मो० रागीब अफजल को तुरंत पुलिस के उचित अभिरक्षा में ईलाज हेतु बडकागाँव अस्पताल भेजा गया है। वंहा से बेहतर इलाज के लिए शेखबिखरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हज़ारीबाग़ भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार मो० रागीब अफजल पिता रफिक अंसारी पहले भी रेप केंस एक साल एक महीना जेल जा चुका है। और वर्तमान में इंटर कॉलेज बड़कागांव में टीचर के रूप में कार्यरत थे। इस छापामारी में मुख्य रूप से अमित आनन्द अनुमण्डल पुलिस पदधिकारी, बड़कागांव। शाहिद रजा, पुलिस निरीक्षक, बड़कागांव अंचल वेद प्रकाश पाण्डेय थाना प्रभारी, केरेडारी थाना, हजारीबाग। दिनेश मंडल ओ०पी० प्रभारी पगार,  सिद्धेश्वर पंडित,केरेडारी थाना एवं पगार ओ०पी० सशस्त्र बल ।तकनीकि शाखा/संगठित अपराध शाखा के पुलिस पदा० एवं कर्मी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button