गोड्डा

जन जागरुकता से ही मिलेगा योजनाओं का लाभ : जिला जज

सदर प्रखंड में आयोजित विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर में लाभुकों को मिला योजनाओं का लाभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुसूचित जाति-जनजाति, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, महिला, बच्चे सहित अन्य लोगों को नालसा की विभिन्न योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया गया।सदर प्रखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज पंचम नीरज कुमार विश्वकर्मा , मध्यस्थ धर्मेन्द्र नारायण , अजय प्रसाद साह, प्रमुख कुंती देवी, उप प्रमुख किरण देवी, बीडीओ दयानंद जायसवाल आदि ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिला जज पंचम नीरज कुमार विश्कर्मा ने कहा कि अभिवंचितों को सरकार की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराना ही इस विधिक शिविर का प्रमुख उद्देश्य है। सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए स्वयं को भी जागरूक बनना जरुरी है। डायन प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए संकल्प लेने की जरुरत है। किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समक्ष आवेदन किया जा सकता है। यहां वादों की निशुल्क सुनवाई और समाधान होगा। इसके अलावा बीडीओ दयानंद जायसवाल, मीडीएटर धर्मेन्द्र नारायण, अजय प्रसाद साह, बीडीओ, जेएसएलपीएस के बरूण कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किये। शिविर में 850 लाभुकों के बीच सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया गया। जेएसपीएलएस के 11 समूहों के बीच 33 लाख रूपये का ऋण वितरित किया गया। प्रखंड कल्याण विभाग की ओर से नि:शुल्क ट्राई साइकिल वितरित किया गया। प्रखंड आपूर्ति विभाग ने लाभुकों के राशन कार्ड में सुधार का आवेदन प्राप्त किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाभुकों को दवा, बीपी जांच, होम्योग्लोबिन जांच एवं वनज जांच किया गया। आयूष ओपीडी के तहत लोगों की जांच व दवा दी गई। प्रखंड शिक्षा प्रसार विभाग की ओर से को निशुल्क शिक्षा की जानकारी, स्मार्ट क्लास की जानकारी दी गई। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से मनरेगा के तहत जाब कार्ड का वितरण, वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ, राजस्व से संबंधित जानकारी दी गई। लोगों को कृषि योजनाओं की जानकारी, श्रम विभाग की ओर से भी जानकारी को दी गई व आनलाइन निबंधन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला जज समेत अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टाल का निरीक्षण किया और जानकारी ली। इस अवसर पर श्रम विभाग, झारखंड शिक्षा परियोजना, पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास परियोजना, मनरेगा, पशुपालन, एग्रो क्लिनिक सेंटर आदि के अधिकारी व प्रतिनिधि व स्वास्थ्य कर्मी पीएलवी इंतेखाब आलम, चंपा कुमारी आदि मौजूद थे।
बसंतराय में 140 लाभुकों को मिला योजनाओं का लाभ
बसंतराय। बसंतराय प्रख मुख्यालय में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बतोर मुख्य अतिथि सबजज तृतीय रेमी प्रफुल्ल बा, एनएडीसी अजीत कुमार, बीडीओ आदि ने कार्यक्रम का उद्धाटन किया। इस दौरान 140 लाभुकों के बीच परिसम्मति का वितरण किया गया। वहीं, जेएसपीएलएस के 17 व कृषित ऋण के दो लाभुकों के बीच 4920000 रूपये का चेक वितरित किया गया। मौके पर अधिकार मित्र जोबाती मुर्मू, जायसवाल मांझी आदि उपस्थित थे।
सुंदरपहाड़ी : प्रखंड मुख्यालय में डालसा की ओर से विधिक सेवा सह सशकि्तकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि डालसा के सचिव दीपक कुमार, पैनल अधिवक्ता अनिता सोरेन,मध्यस्थ असलम , पीएलवी चुनका मुर्मू व मंजूरी बीबी ने आम लोगों के बीच परिसम्मति का वितरण किया। मौके पर प्रखंड अंचलाधिकारी प्रकाश बेसरा, प्रखंड प्रमुख जर्सिता हेम्रंम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं अन्य प्रखंड कर्मचारी शामिल रहे। दूर-दराज से ग्रामीण शामिल हुए और कार्यक्रम से लाभांवित रहे। कई महिलाओं को सरकारी लाभ योजना से परिसंपत्ति दी गई। डालसा सचिव दीपक कुमार ने कहा कि शिक्षित समाज में ही विकास संभव है। ऐसे में अपने बच्चों को स्कूल जरुर भेजें। मौके पर कई दिव्यांगजनों को योजनाओं का लाभ् सुनिश्चित कराया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button