संभल

सांसे हो रही है कम आओ पेड़ लगाये हम :अब्बासी सोसाइटी।

हिन्द स्टेडियम ग्राउंड में वृक्षारोपण कर सोसाइटी सदस्यों ने की अपील।

अब्बासी वेलफेयर हैल्थ एंड एजुकेशनल सोसाइटी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

संभल। अब्बासी वेलफेयर हैल्थ एंड एजुकेशनल सोसाइटी रजि. की ओर से शहर के हिन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। तथा लोगों से अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की अपील की। इस अवसर पर कानूनी सलाहकार सुब्हान अहमद एडवोकेट, ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। चिकित्सा सलाहकार डॉ रशिक अनवर, ने बताया कि शुद्ध ऑक्सीजन, स्वच्छ वातावरण और बेहतर जलवायु के लिए प्रत्येक व्यक्ति को बरसात के इस मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। तथा उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। अब्बासी सोसाइटी की ओर से निर्णय लिया गया। कि पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत आने वाले दिनों में भी विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जा सके। और हरित वातावरण के निर्माण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सोसाइटी अध्यक्ष अज़ीम अब्बासी, ने कहाकि हमे हर मौसम में चलने वाले फलो को खाकर उनके बीज और गुठलियों का सद्पयोग करते हुए,अपने आस पास खाली जगह पर डालने चाहिए। ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी फलो के पेड़ों ओर स्वच्छ वातावरण में सांस ले सके। इस मौके पर जमील उर रहमान, नाजिम सैफी, अन्हार पाशा, फुरकान वारसी, मो0 अमान, फरमान साबरी, मो0 साद अफजल, मो0 ज़ैद, सहित अनेक सोसाइटी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button