जामताड़ा

करमाटांड़ प्रखंड सभागार में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
करमाटांड़ (जामताड़ा) : करमाटांड़ प्रखंड सभागार में शनिवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित विधिक प्रावधानों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने लोगों से कानून का पालन करने तथा जरूरत पड़ने पर निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में अजीत बोस, जामताड़ा के अंचल पदाधिकारी चोनाराम हेंब्रम, गोपाल मंडल, राजेश बेसरा, बाबूराम मरांडी, जय श्री मुर्मू एवं लालतू यादव शामिल रहे। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि विधिक जागरूकता एक सशक्त समाज की आधारशिला है। लोगों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होना आवश्यक है, ताकि वे कानून के दायरे में रहकर अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें।
कार्यक्रम का संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी रंजीत कुमार ने किया। उन्होंने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आमजन में कानूनी जागरूकता बढ़ती है और समाज में न्याय के प्रति विश्वास मजबूत होता है।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रखंड कार्यालय के दर्जनों कर्मियों तथा स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता शिविर आयोजित करने की मांग की। अंत में सभी अतिथियों ने लोगों से कानूनी जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने तथा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button