रामपुर शाहबाद
मारपीट के मामलों में महिलाओं समेत कई लोगों पर केस दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट की तीन घटनाओं में पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में शाहपुर देव गांव निवासी सावेंद्र सिंह सिंह के मुताबिक पच्चीस जुलाई की शाम उधार के रुपये मांगने पर गांव के मुनेश और पप्पू ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, दूसरे मामले में बरखेड़ा गांव निवासी निवासी सुरेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि छब्बीस जुलाई की शाम उसकी बेटियों प्रियंका और पिंकी के साथ गांव के ही धर्मेंद्र, बृजेश, प्रवेश और कमलेश ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसी के साथ तीसरे मामले में कस्बे के मोहल्ला वेदान निवासी मोहम्मद इरफान की पत्नी सोनम के मुताबिक वह अपने पति के साथ दवाई लेने मुरादाबाद गई थी। वह पति की साथ वहां से वापस घर लौट रही थी। इस दौरान मोहल्ले के शाहिद उर्फ गुड्डू ओस उसकी पत्नी शबाना, जाफर, नईम ईदगाह पर आ गए और ने उसके पति के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर दंपती के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
