गाजियाबाद

गुरु पूर्णिमा पर श्री गुरु गोरखनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

सुरेश भगत ने दिया आशीर्वाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व गुरुवार को  क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। सांकरौद स्थित श्री गुरु गोरखनाथ धाम आश्रम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुई। इसके बाद भजन-कीर्तन मंडली ने गुरु महिमा का गुणगान करते हुए भक्तिमय वातावरण बना दिया।
आश्रम संचालक सुरेश भगत ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं शिष्यों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गुरु ही जीवन को सही दिशा देने वाले सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने सभी से भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धापूर्वक मनाई गुरु पूर्णिमा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी गाजियाबाद जनपद के लोनी एवं मोदीनगर विधानसभा क्षेत्रों में जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल के नेतृत्व में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय तथा विभिन्न धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित कर संत-महात्माओं एवं गुरुजनों का सम्मान किया गया।
जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल ने सिद्ध बाबा मंदिर, जीवन धाम एवं पाभी स्थित शिव मंदिर पहुंचकर संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है और गुरु ही समाज को अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी मंडलों में गुरु पूर्णिमा का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया।
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पंचवटी सिरौली सहित विभिन्न स्थानों पर तथा मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने मंदिरों में पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया। कार्यकर्ताओं ने गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष एवं जिला संयोजक प्रदीप गोस्वामी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button