आजाद अधिकार सेना ने EO के माध्यम से मंडल आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सम्भल। नगर पालिका परिषद सम्भल में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में 1 वर्ष 8 महीने से हो रहे विलंब,अवैध वसूली, शोषण और विभागीय हरासमेंट के खिलाफ आजाद अधिकार सेना पार्टी ने आज कड़ा कदम उठाया। प्रदेश महासचिव खिजर गौस उर्फ गौस भैया के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओ ने अधिशासी अधिकारी,नगर पालिका परिषद सम्भल के माध्यम से मंडल आयुक्त मुरादाबाद को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में लगाए गए गंभीर आरोप।
1 वर्ष 8 महीने से प्रमाण पत्र लंबितरू शासनादेश में 7-15 दिन की समय सीमा है, लेकिन जनता सालों से चक्कर काटने को मजबूर है। अवैध वसूली और शोषण प्रमाण पत्र समय पर जारी कराने के नाम पर खुलेआम अवैध शुल्क मांगा जा रहा है। बिना पैसे दिए फाइलें दबा दी जाती हैं। यह गरीब जनता का सीधा शोषण विभागीय हरासमेंटरू लोगों से एक ही कागज 3-4 बार कार्यालय में जमा कराए जा रहे हैं। या तो कागज गायब कर दिए जाते हैं या जानबूझकर लटकाए जाते हैं। यह विभाग की घोर लापरवाही को दर्शाता है। बाहरी युवकों का हस्तक्षेपरू प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर कुछ बाहरी युवक भी सक्रिय हैं। विभाग इनकी भी निगरानी करे और चिन्हित कर उन पर कार्यवाही करे।2,साल के रिकॉर्ड की जांचरू पिछले 2 वर्षों में जारी सभी जन्म प्रमाण पत्रों की पारदर्शी जांच कराकर अनियमितता उजागर की जाए। प्रदेश महासचिव ने कहा कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नागरिक का मौलिक अधिकार है। इसे बेचना और जनता का शोषण करना भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का अपराध है। विभाग में तत्काल सुधार किया जाए। पार्टी की 5 मांगें। दोषी अधिकारियों कर्मचारियों पर निलंबन सहित कड़ी विभागीय व कानूनी कार्यवाही हो। बाहरी युवकों को भी चिन्हित कर कार्रवाई की जाए।7 दिन के अंदर सभी लंबित प्रमाण पत्र बिना शुल्क जारी किए जाएं।
पिछले 2 साल के प्रमाण पत्रों की ऑडिट कर अवैध वसूली की रिकवरी हो। नगर पालिका में शिकायत हेल्प डेस्क और समय सीमा का बोर्ड तुरंत लगाया जाए।भविष्य में देरी या कागज मांगने पर अधिकारी पर प्रति दिन जुर्माना लगाया जाए। पार्टी ने 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो आजाद अधिकार सेना पार्टी नगर पालिका और DM कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी। इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।



