
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। भीम आर्मी – आज़ाद समाज पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने आज नगर निगम पहुंचकर अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों ने मांग की कि वार्ड नंबर 03 छोटी विहार स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क को गंदगी, जलभराव और झाड़-झंखाड़ से तत्काल मुक्त कराया जाए। अपर नगर आयुक्त ने संबंधित विभाग को लिखित आदेश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन में पार्क की विशेष सफाई, स्थायी जल निकासी, सौंदर्यीकरण, प्रतिमा की मरम्मत-रंगाई, एलईडी लाइट, बेंच, पेयजल, डस्टबिन, नियमित सफाई कर्मियों की ड्यूटी, चारदीवारी, हरियाली और शोषित-वंचित वर्ग के बच्चों के लिए लाइब्रेरी निर्माण की 10 प्रमुख मांगें रखी गईं। ज्ञापन के दौरान जिला अध्यक्ष विकास सत्यार्थी, मंडल प्रभारी अजय प्रधान, अतुल वाल्मीकि, पवन सागर, डॉ. खुर्शीद, मो. अज़हर, विनय प्रकाश, राहुल राजे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




