पाकुड़

तिलभीटा मार्केट में छापेमारी, गांजा के साथ एक गिरफ्तार; नशा कारोबारियों पर पुलिस की सख्ती जारी

Raid at Tilbhita market; one arrested with cannabis; police crackdown on drug traffickers continues.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिलभीटा मार्केट में मिली गुप्त सूचना के सत्यापन के लिए एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही वहां मौजूद कुछ लोग भागने लगे। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अफसर शेख नामक एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि उनके नेतृत्व में चलाए गए सत्यापन एवं छापेमारी अभियान के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से गांजा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि मौके से फरार अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत पाकुड़ मुफस्सिल थाना कांड संख्या 102/2026 दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की कार्रवाई जारी थी। एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देशानुसार जिले में नशा मुक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। इसी के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में लोगों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। यदि किसी को नशे के अवैध कारोबार की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान और नाम हर हाल में गोपनीय रखा जायेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button