बरेली
लायंस विद्या मंदिर में इंटर हाउस फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों से गूंजा सभागार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। लायंस विद्या मंदिर में इंटर हाउस प्रतियोगिताओं की श्रृंखला के तहत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय मैनेजर सतीश अग्रवाल तथा मुख्य अतिथि श्रीमती निशि शर्मा, श्रीमती अमिता भटनागर और श्रीमती साधना अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पात्रों का आकर्षक रूप धारण कर शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की आत्मविश्वास भरी प्रस्तुतियों ने अभिभावकों, अतिथियों और छात्र-छात्राओं का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभागार तालियों और उत्साह से गूंजता रहा। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। समापन पर प्रधानाचार्या श्रीमती वैशाली जौहरी ने मुख्य अतिथियों, निर्णायक मंडल और अभिभावकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंच संचालन की क्षमता विकसित करती हैं।



