बेतुल

बैतूल नीट की परीक्षा के चयनीत विद्यार्थीयों का जिला भाजपा ने किया अभिनंदन

वेल्डन चैम्स कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थीयो का किया सम्मान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित वेल्डन चैम्स कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के नीट 2026 की परीक्षा में मेडिकल इंन्ट्रेन्स परीक्षा में बैतूल नगर के विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने पर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागीयों में भूपेंद्र निरापुरे, मुस्कान दवंडे, मिताली झारिया एवं ओजस अमरुते के निवास पर पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम वैद्व द्वारा प्रतिभागियो को पुष्पगुच्छ एवं सम्मान-पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। कार्यक्रम में भाजपा गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा , पार्षद वर्षा बारस्कर, पवन यादव, सोशल मीडिया प्रभारी चाणक्य राखडे, आदित्य डोंगरे, परिजन एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button