बेतुल

बैतूल एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट्स चयनित

 फिजिकल व लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

 1600 मीटर दौड़, बीम, डिप्स और ऊंचाई परीक्षण के बाद हुई लिखित परीक्षा, अंतिम सूची जल्द होगी जारी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय जयवंती हॉक्सर महाविद्यालय, बैतूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी (सीनियर डिवीजन बॉयज़) भर्ती का फिजिकल चयन शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भर्ती प्रक्रिया में प्रथम वर्ष के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्धारित शारीरिक मानकों के तहत 1600 मीटर दौड़, बीम, डिप्स और ऊंचाई का परीक्षण किया गया। फिजिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान, सामान्य गणित और सामान्य विज्ञान विषयों पर लिखित परीक्षा भी आयोजित की गई, जिसके आधार पर योग्य एवं अनुशासित कैडेट्स का चयन किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया 13 एमपी बटालियन नर्मदापुरम के नायक सूबेदार लोकेश कुमार और हवलदार अजीत कुमार के मार्गदर्शन में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट खुशाल देवघरे, एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर मनीष गोडगाम, एनसीसी अंडर ऑफिसर तुकाराम साहू, सार्जेंट नारायण यादव, अतुलित पोटे, अन्य एनसीसी कैडेट्स, एनसीसी गर्ल्स विंग्स की सीटीओ कृष्णा गौसर तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकों की उपस्थिति में पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे ने बताया कि सभी आवश्यक औपचारिकताओं के बाद चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची महाविद्यालय के सूचना बोर्ड, एनसीसी विभाग के सूचना बोर्ड और आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यमों पर जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस भर्ती में 49 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। प्राचार्य एवं एनसीसी अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों के अनुशासन, उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। चयनित कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button