मथुरा

कोसीकलां में मां के साथ जा रहे बच्चे को उठा ले गया कार सवार पिता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। कोसीकलां के बलदेवगंज में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कार सवार युवक मां के साथ जा रहे 8 वर्षीय बालक को अपने साथ ले गया। लोगों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा पाया गया। बच्चे की मां ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब छह बजे बलदेवगंज में एक कार के पास मौजूद युवक ने महिला के साथ जा रहे बच्चे को कार में बैठा लिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कस्बा निवासी महिला अपने 8 वर्षीय पुत्र और भतीजी के साथ बाजार से लौट रही थी। महिला की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व बल्लभगढ़ निवासी युवक के साथ हुई थी, बताया गया कि विवाद के चलते महिला पिछले कुछ समय से अलग रह रही है। आरोप है कि इसी दौरान पति वहां पहुंचा और बच्चे को अपने साथ कार में ले गया। लोगों ने घटना को अपहरण समझकर पुलिस को सूचना दे दी। सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि महिला ने इस मामले में थाने पर तहरीर दी है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button