साहेबगंज
उप विकास आयुक्त ने जिला समाज कल्याण विभाग की योजनाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति की समीक्षा की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज उपायुक्त के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला समाज कल्याण विभाग के कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के Co- Location आधारभूत सुविधाओं, पोषण ट्रैकर ऐप के आंकड़ों,रिक्त पदों,मानदेय भुगतान एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना PMMVY की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के 702 आंगनबाड़ी केंद्रों का Co-Location सर्वेक्षण सत्यापित किया गया,जिनमें 348 केंद्र विद्यालय परिसर में संचालित पाए गए तथा70केंद्रों के Co-Location हेतु कमरे उपलब्ध हैं।अब तक 34 आंगनबाड़ी केंद्र पूर्ण रूप से विद्यालयों में स्थानांतरित किए जा चुके हैं।शेष केंद्रों के स्थानांतरण के लिए आवश्यक मरम्मत एवं अन्य प्रक्रियाएं नियमानुसार प्रगति पर हैं।बैठक में पोषण ट्रैकर के आधार पर किराये के भवनों में संचालित 533 आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई।समीक्षा में 74 केंद्रों में विद्युत, 24 में पेयजल, 38 में रसोईघर तथा54केंद्रों में शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं पाई गई। उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने, नियमित अनुश्रवण करने तथा गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।किराये के भवनों के आंकड़ों की समीक्षा में परियोजना अभिलेखों में 569 भवन तथा पोषण ट्रैकर ऐप में 595 भवन दर्ज पाए गए,जिससे 26 भवनों का अंतर सामने आया।संबंधित प्रखंडों को आंकड़ों का सत्यापन कर वास्तविक स्थिति के अनुरूप आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया गया।आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय उपलब्धता की समीक्षा के दौरान परियोजना प्रतिवेदन एवं पोषण ट्रैकर ऐप के आंकड़ों में 141 केंद्रों का अंतर पाया गया। संबंधित परियोजनाओं को अभिलेखों का सत्यापन कर पोषण ट्रैकर ऐप में आवश्यक संशोधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।बैठक में सेविका एवं सहायिका के रिक्त पदों की भी समीक्षा की गई।परियोजना प्रतिवेदन के अनुसार 46 सेविका एवं76सहायिका के पद रिक्त हैं, जबकि पोषण ट्रैकर ऐप में क्रमशः 57 एवं 105 पद रिक्त दर्शाए गए हैं। दोनों आंकड़ों में सेविका के 11 तथा सहायिका के 29 पदों का अंतर पाया गया।संबंधित परियोजनाओं को अभिलेखों का मिलान कर त्रुटियों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।सेविका एवं सहायिका के मानदेय भुगतान हेतु उपस्थिति विवरणी की समीक्षा में पाया गया कि माह जुलाई 2026 की उपस्थिति अधिकांश परियोजनाओं से प्राप्त हो चुकी है,जबकि पतना प्रखंड से केवल जून 2026 की उपस्थिति प्राप्त हुई है।जुलाई माह की उपस्थिति विवरणी पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं होने के कारण अतिरिक्त मानदेय का भुगतान लंबित है। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना PMMVY की समीक्षा में बताया गया कि 05 अगस्त तक जिले ने मासिक लक्ष्य 3,283 के विरुद्ध 3,583 लाभार्थियों का नामांकन कर 109 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। उधवा 143%, बरहरवा 139%, बोरियो 132% एवं राजमहल 117% प्रखंडों ने लक्ष्य से अधिक प्रगति दर्ज की।उप विकास आयुक्त ने शेष प्रखंडों को भी शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।वही बैठक में परियोजना निदेशक,आईटीडीए सह-प्रभारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार दास, सभी प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,जिला पर्यवेक्षक सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।



