बाराबंकी

चंद्रोदय इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों का टीकाकरण कार्यक्रम संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाराबंकी। चंद्रोदय इंटरनेशनल स्कूल, पिपरी महार, रामनगर, बाराबंकी में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग एवं भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार बच्चों के लिए नियमित टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों को आवश्यक टीके लगाए गए।
टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 5 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को DPT (डिप्थीरिया, पर्टुसिस एवं टिटनेस) का बूस्टर टीका, जबकि 10 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को Td (टिटनेस एवं डिप्थीरिया) का टीका लगाया गया।
यह टीकाकरण कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज के सहयोग से आयोजित किया गया। बच्चों का टीकाकरण एएनएम ललिता मिश्रा एवं आशा कार्यकत्री रीता सिंह द्वारा किया गया। टीकाकरण के दौरान बच्चों की आवश्यक जांच एवं निगरानी भी की गई।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्यालय में समय-समय पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही अभिभावकों को बच्चों के नियमित टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के टीकाकरण को लेकर सजग रहें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित टीकाकरण कार्यक्रमों का लाभ उठाएं।
विद्यालय प्रबंधन ने टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर मुकुल मिश्रा, मृदुल मिश्रा, ऑफिस सुपरिटेंडेंट उत्तम पाण्डेय, एडमिशन सेल इंचार्ज अनिकेत अवस्थी, कोऑर्डिनेटर माही सिंह एवं विभांशु सिंह सहित विशाल सिंह, अर्चना सिंह, वर्तिका सिंह, प्राची सिंह, वंशिका कश्यप, शिवानी, संध्या गुप्ता, सिमरन खान, कीर्ति श्रीवास्तव, आकृति सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button