भरत पुर

न्यायालय परिसर भुसावर में हुआ पौधरोपण 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भरतपुर के सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवीन किलानिया के द्वारा न्यायालय परिसर भुसावर में पौधरोपण किया गया। नवसृजित तालुका विधिक सेवा समिति भुसावर के सचिव कन्नू जैन ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भरतपुर के सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भरतपुर एवं सिविल न्यायाधीश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शशिकांत गुप्ता के द्वारा न्यायालय परिसर भुसावर में पौधारोपण किया गया। साथ ही सचिव द्वारा नव स्थापित तालुका विधिक सेवा समिति भुसावर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति भुसावर एवं न्यायालय परिसर के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button