बुलंदशहर
कांवड़ यात्रा 2026 एसपी देहात ने शिकारपुर
डिबाई और रामघाट गंगा घाटों का किया औचक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था के दिए कड़े निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : कांवड़ यात्रा 2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, ने थाना शिकारपुर, डिबाई, एवं रामघाट क्षेत्रान्तर्गत गंगा घाटों, कांवड़ यात्रा मार्ग तथा स्थापित अस्थाई पुलिस चौकियों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया एसपी देहात की आमद की भनक लगते ही सीओ, कोतवाल, और स्थानीय पुलिस बल अस्थाई पुलिस चौकियों व मार्ग के आसपास कांवड़ियों की देखरेख और व्यवस्थाओं में सक्रिय नजर आए निरीक्षण के दौरान एसपी देहात, ने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए घाटों पर सुरक्षा एवं जल पुलिस गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग, जल पुलिस एवं गोताखोरों की तैनाती की समीक्षा की गई भीड़ व यातायात नियंत्रण कांवड़ मार्गों पर यातायात डायवर्जन और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए सीसीटीवी व प्रकाश व्यवस्था घाटों और प्रमुख मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, लाइट और सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली का निरीक्षण किया गया स्वास्थ्य व आपातकालीन सेवाएं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेडिकल सहायता कैंप और इमरजेंसी सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए एसपी देहात, ने मातहत अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा और तत्परता से अपनी ड्यूटी निभाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े ।



