हापुड़

शिक्षा भारती की अध्यक्षता स्वाति गर्ग को मिला दिल्ली गौरव अवार्ड 2026।

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा सम्मानित‌ ।

बालिका शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए हुआ सम्मान |

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हापुड़। शिक्षा भारती अध्यक्षा को समाज सेवा, बालिका शिक्षा एवं सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके लंबे समय से किए जा रहे कार्यों के लिए केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्कृति युवा संस्था द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय ,नई दिल्ली के सभागार में किया गया। समारोह में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

सम्मान प्राप्त करने के बाद स्वाति गर्ग ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए अत्यंत भावनात्मक और प्रेरणादायक क्षण है। उन्होंने इस सम्मान को शिक्षा भारती परिवार को समर्पित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि उन सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्राओं, अभिभावकों, सहयोगियों और शुभचिंतकों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने बालिका शिक्षा के इस अभियान में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा, “यह सम्मान मुझे समाज और विशेष रूप से बालिकाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। हमारा विश्वास है कि शिक्षा के माध्यम से ही बालिकाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सशक्त बनाया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button