मथुरा

वृंदावन के गेस्ट हाउस में किए हमले पर रोष जताया, कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन के एक गेस्ट हाउस में संचालक द्वारा ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सुभाष चंद्र शर्मा के पुत्र अनुराग शर्मा और युवती पर किए हमले से ब्राह्मण समाज में रोष है। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई की है। वहीं आरोपी राजीनामे का दबाव बना रहे हैं। चेतावनी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो विप्र समाज प्रदर्शन करेगा। छत्तीसगढ़ निवासी मेघा साहू एवं अनुराग शर्मा ने चैतन्य विहार स्थित गेस्ट हाउस में कमरे किराए पर लिए थे। एग्रीमेंट की शर्त न मानने पर गेस्ट हाउस स्वामी से पैसे लौटाने को कहा तो उन पर हमला कर दिया। रविवार को मोहल्ला तांगड़ा में आयोजित बैठक में ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी पालीवाल, वेदराम शर्मा, भाजपा नगर उपाध्यक्ष विजय शर्मा ने आरोप लगाया कि तीन दिन से घायल अनुराग थाने के चक्कर लगा रहा है, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बैठक में राम प्रसाद शर्मा, मनोज त्यागी, दीनबंधु, देवेश त्यागी, देवदत्त, मनोज शर्मा, गिरधारी, मनीष आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button