बिजनौर

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण कर कांवड़ यात्रियों पर की पुष्पवर्षा।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बिजनौर। नहटौर विधायक ओम कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र चौहान, जिलाधिकारी जसजीत कौर एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा द्वारा आज पूर्वाहन में जनपद के कांवड़ यात्रा मार्ग नियामतपुर गामड़ी, भागूवाला, मोटा महादेव मंदिर का भ्रमण कर कांवड़ यात्रा मार्ग पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं, सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मोटा महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन भी किए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही कांवड़ यात्रियों को प्रसाद का वितरण भी किया गया। पुष्पवर्षा एवं प्रसाद वितरण के दौरान कांवड़ यात्रियों में उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। सभी के द्वारा कांवड़ यात्रियों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए उनकी सकुशल यात्रा की कामना की गई। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मार्ग पर सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को निरंतर सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित एवं सुगम ढंग से संपन्न कराई जाए। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय मंत्री लीना सिंगल, उप जिला अधिकारी नजीबाबाद शैलेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button